राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
दिनांक 21 जून 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कादिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य, छात्र-छात्राओं तथा ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं प्राणायाम सत्र से किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया।