राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योति रतनगढ़ की नींव सर्वप्रथम 1959 में रखी गयी थी. फतेहपुर के दानवीर सेठ श्री सोहनलाल दुगड़ द्वारा प्रथम बार इसके भवन का निर्माण कराया गया था. सन 2008 में इस विद्यालय को उच्च प्राथमिक विद्यालय से माध्यमिक विद्यालय के रूप में मान्यता मिली. तत्कालीन विधायक श्री राजकुमार रिणवा तथा समाज सेवी श्री श्यामबिहारी जोशी की अध्यक्षता में इसका उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों को क्रमोन्नत कर दिया गया. सत्र 2022-23 में यह विद्यालय अपने वर्तमान स्वरूप को प्राप्त हुआ