CCL Form: राजस्थान सरकार द्वारा सभी महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव की सुविधा प्रदान की गई है. सभी महिला कर्मचारी एवं एकल पुरूष द्वारा अपने बच्चों की देखभाल के लिए सरकार सरकार द्वारा सीसीएलए दिया जाता है. सीसीएल के संबंध में समस्त प्रकार की जानकारी हम इस पेज में जानेंगे. सीसीएल क्या है, चाइल्ड केयर लीव के लिए आवेदन करने का फॉर्म, कार्यालय द्वारा सैंक्शन आदेश, पात्रता, सीसीएल मार्गदर्शिका, सीसीएल के नियम आदि सभी के बारे में नीचे के पैराग्राफ में आपको देखने को मिलेगा.

चाइल्ड केयर लीव पात्रता
- पहले यह केवल महिला कर्मचारियों के लिए स्वीकृत की जाती थी बाद में सरकार द्वारा आवश्यकता अनुसार इसमें संसोधन कर एकल पुरुष कर्मचारियों को भी सुविधा प्रदान की गयी है.
- प्रथम जीवित दो संतान तक ही इसके लिए आवेदन किया जा सकता है.
- सम्बंधित कर्मचारी के बच्चो की उम्र 18 वर्ष से अधिक न हो.
- यदि संतान दिव्यांग की श्रेणी में है तो आयु सीमा 22 वर्ष है.
- प्रोबेशनर कार्मिक को केवल विशेष परिस्थितियों में ही देय है.
सीसीएल अवकाश की अवधि
- सम्बंधित कर्मचारी द्वारा बच्चो की परीक्षा/बीमारी के दौरान अधिकतम 2 वर्ष तक CCL का दावा किया जा सकता है.
- DDO द्वारा अधिकतम एक साथ 120 दिनों का अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है.
- कर्मचारी को प्रथम 365 दिनों के अवकाश पर पूरा वेतन देय होगा जबकि शेष 365 दिनों के अवकाश पर 80% वेतन ही देय होगा.
CCL Application Form PDF Download & RSR Rules
| CCL आवेदन पत्र -चाइल्ड केयर लीव | Click here |
| CCL लेखा फोर्मेट -सेवा पुस्तिका में चिपकाने के लिए | Download here |
| CCL RSR Rules | 103 C |
CCL आवेदन करने की प्रक्रिया
बालक देखबाल अवकाश के लिए कार्मिक को पूर्व में सुचना देना आवश्यक है उसके बाद ही निर्धारित फोर्मेट में एप्लीकेशन के साथ DDO के समक्ष प्रस्तुत करना होगा. CCL के सम्बन्ध में DDO यह तय करेगा कि इससे किसी भी तरह का विभागीय कार्य प्रभावित नही हो रहा है. CCL का आवेदन न्यूनतम 05 दिन आवश्यक है. वर्तमान में कार्मिक द्वारा Child Care Leave का आवेदन शाला दर्पण की स्टाफ लॉग इन आईडी से भी किया जा सकता है.
CCL Related Document
- संतान का जन्म प्रमाण पत्र
- यदि बीमारी के सम्बन्ध में अवकाश लिया जा रहा है तो सक्षम प्राधिकारी का प्रमाण पत्र
- यधि अध्ययन के सम्बन्ध में CCL है तो संतान का अध्ययनरत प्रमाण पत्र जहाँ बच्चा पढाई कर रहा रहा हो.
- CCL प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र
- निर्धारित फोर्मेट
Also Read – CCL Direction Hindi – Click here
CCL के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बिंदु
- CCL अवधि के दौरान आने वाले अवकाश गिने जायेंगे जैसे कि रविवार या अन्य सरकार द्वारा निर्धारित अवकाश
- एक वर्ष में केवल 3 बार ही ccl स्वीकृत की जा सकती है.
- एक विद्यालय में एक बार में कुल कर्मचारियों के 20% से अधिक को CCL स्वीकृत नहीं की जा सकती।
CCL Application Form PDF FAQs
CCL स्वीकृति को कार्मिक के सर्विस बुक में कहाँ दर्ज करे ?
CCL को RSR के किस नियम के अंतर्गत स्वीकृत किया जाता है ?

Km Saini have been serving in the field of education for many years. He has graduated in Arts. He has expertise in writing articles on admit card, result and the latest Govt jobs. He tries to satisfy the curiosity of all his readers through his articles.
