Skip to content

School Holidays July 2026 State wise Govt & Private School Calendar List

School Holidays July 2026: जो स्टूडेंट्स, अध्यापक और अभिभावक जुलाई 2026 में holiday लिस्ट और कैलेंडर देख रहे हैं, वे इस आर्टिकल में स्टेट-वार हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं. हॉलीडेज लिस्ट स्टेट वाइज सरकारी और प्राइवेट स्कूल के लिए अलग-अलग हो सकती है क्योंकि स्थानीय त्यौहार, सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार ये छुट्टियाँ तय की जाती है. तो चलो अब स्टेट-वाइज यह लिस्ट चेक करते है.

School Holidays July 2026

Rajasthan School Holidays 2026 in July

राजस्थान के सरकारी विद्यालय 29 जून से ओपन हो रहे है. राजस्थान में जुलाई 2026 में राजस्थान सरकार द्वारा घोषित किसी भी प्रकार का अवकाश नही है. और न ही कोई राष्ट्रिय अवकाश है. जुलाई में सभी विद्यालयों में शिविर पंचांग के अनुसार कार्य दिवसों की संख्या 27 है. केवल 4 रविवार है . इस माह में 03 उत्सव है जैसे की 23 जुलाई को लोकमान्य बल गंगाधर तिलक जयंती है. 28 जुलाई को प्रकृति सरंक्षण दिवस है तथा 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है. इन उत्सवों पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

  • Working Days – 27
  • Festivals – 03
  • Sunday – 04

Rajasthan Shivira Panchag 2026-27 PDF

UP School Holidays List 2026 in July

उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी विद्यालय 25 जून से शुरू हो चुके है. शिक्षको की छुट्टियाँ 21 जून को ही पूरी हो गयी थी. उत्तर प्रदेश के आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार जुलाई माह में किसी भी प्रकार का आधिकारिक अवकाश नही है. इसलिए पुरे जुलाई में नियमित कक्षाओ का सञ्चालन होगा, रविवार के अलावा पुरे महीने विद्यालय खुलेंगे. जुलाई के तीसरे सप्ताह में कई स्थानीय इलाको में कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल बंद रह सकते है. संबधित आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया जायेगा.

MP Govt School Holiday 2026 in July (Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश में सभी विधालयो का नया शैक्षणिक सत्र 16 जून से स्टार्ट हो गया है. जुलाई माह में विद्यार्थियों के लिए रविवार के अलावा किसी भी तरह का अवकाश नही है. स्थानीय मेले व देव जुलुस को लेकर स्थानीय प्रशासन अवकाश का आदेश जारी कर सकता है, जो की किसी विशेष जिले के लिए होगा. अत्यधिक बारिश या बाढ़ जैसी आपातकालीन स्थितियों में, स्थानीय प्रशासन छात्रों की सुरक्षा के लिए अस्थायी अवकाश की घोषणा की जा सकती है

Gujarat School Holiday 2026 in July

गुजरात में 35 दिनों की लम्भी छुटी के बाद 8 जून से स्कूल फिर से ओपन हो गये है. जुलाई माह पूरी तरह से शैक्षणिक महिना रहेगा, क्योकि इस महीने में रविवार के अलावा किसी भी प्रकार का अवकाश नही रहेगा. स्थानीय त्यौंहार को लेकर स्कूल प्रिंसिपल या जिला प्रशासन विद्यालय अवकाश रख सकता है लेकिन पहले से प्रस्तावित किसी भी तरह का अवकाश नही है.

West Bengal School Holiday 2026 in July

पश्चिम बंगाल के स्कूल 01 जून से शुरू हो गये है. जुलाई माह में रविवार के अलावा 06 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर यह अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश उनकी 125वीं जन्मदिन के उपलक्ष्य में होगा. 13 जुलाई को कवि भानु भक्त का जन्मदिन जिसके उपलक्ष में केवल दार्जिलिंग (Darjeeling) और कालिमपोंग (Kalimpong) जिलों के स्कूलों में ही अवकाश रहेगा

  • 06 July 2026 – Syama Prasad Mukharji jayanti Holiday
  • 13 July 2026 – Kavi Bhanu Bhakt Birthday Holiday (Schools in only the Darjeeling and Kalimpong districts)

Arunachal Pradesh School Holiday 2026 in July

  • आधिकारिक तौर पर सम्पूर्ण अरुणाचल प्रदेश की स्कूल के लिए जुलाई में कोई भी अवकाश नही है
  • लेकिन अपातानी जनजाति में जुलाई में एक विशेष महोत्सव मनाया जाता है. इसे ड्री महोत्सव क्व नाम से जाना जाता है. इस महोत्सव के दौरान इस समुदाय से संबंधित विद्यालयों में अवकाश रहता है.
  • यह महोत्सव 3 से 5 जुलाई तक मनाया जाएगा.

Also Read – PL Form in PDF

Assam School Holiday 2026 in July

  • असम राज्य में वेसे तो जुलाई माह में स्कूल की छुट्टियाँ रहती है.
  • इस दौरान असम केबिनेट के निर्णय के अनुसार राज्य के सरकारी कर्मचारियों को ‘मातृ पितृ वंदना’ के लिए चार दिन का विशेष अवकाश प्रदान किया जाता है. इस महीने में 9-12 जुलाई या 23-26 जुलाई इस अवधि के दौरान कभी भी ये अवकाश लिया जा सकता है.

Chhattisgarh School Holiday 2026 in July

  • छत्तीसगढ़ राज्य में जुलाई में वेसे आधिअरिक तो कोई अवकाश नही है
  • 16 जुलाई 2026 को एच्छिक अवकाश है.
  • इस दिन कुछ स्थानों पर रथ यात्रा आयोजित की जाती है.
  • जिसके उपलक्ष में कुछ संस्थाप्रधानो द्वारा एच्छिक अवकाश घोषित किया जाता है.
  • 19 जुलाई को डॉक्टर खूबचंद बघेल जयंती है
  • यह भी एच्छिक अवकाश है लेकिन इस दिन रविवार है.

Haryana Govt School Holidays 2026 in July

  • हरयाणा राज्य के विद्यालय 01 जुलाई से दोबारा से शुरू हो रहे है. इस दिन से नियमित कक्षाओं का सञ्चालन होना शुरू हो जायेगा
  • 31 जुलाई 2026 को सम्पूर्ण हरयाणा में राजपत्रित अवकाश है
  • यह दिन शहीद उधम सिंह का शहीदी दिवस के रूप में जाना जाता है

Himachal Pradesh Govt School Holidays 2026 in July

हिमाचल प्रदेश में तो वेसे भी जून – जुलाई में स्कूल बंद रहते है. जुलाई मध्य तक 40 दिनों तक स्कूल की छुट्टी रहती है. वेसे जुलाई में कोई राजपत्रित अवकाश नहीं है.

Jharkhand School Holidays 2026 in July

  • झारखण्ड राज्य में जून में स्कूल खुले है. जून में मोहर्रम की छुट्टी के बाद जुलाई में भी स्कूल के लिए एक अवकाश है
  • Holiday – 16 July 2026
  • इस दिन झारखंड के जगन्नाथपुर मंदिर में भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है जिसके उपलक्ष में सम्पूर्ण झारखण्ड में सार्वजनिक अवकाश रहता है.

Manipur Schools Holiday July 2026

  • Holiday – 16 July 2026 – कांग (रथयात्रा)
  • Holiday – 24 July 2026 – कांगलेन (पुनर्जात्रा)
  • 26 July 2026 – हरिसायन
  • यह सभी क्षेत्रीय अवकाश है. स्थान और समुदाय विशेष के हिसाब से ये अवकाश जिला प्रशासन द्वारा घोषित किये जाते है.

Uttarakhand Govt Schools Holiday July 2026

उत्तराखंड में सभी सरकारी और निजी विद्यालय सभी पहले से ही खुले हैं। जुलाई 2026 में रविवार के अलावा मात्र एक सार्वजनिक अवकाश है । यह 16 जुलाई को हरेला के उपलक्ष में होगा।

School Holidays July 2026 State wise

राज्यजुलाई 2026 का प्रमुख अवकाश
MizoramMHIP Day (6 जुलाई)
MeghalayaBeh Deinkhlam (9 जुलाई), U Tirot Sing Day (17 जुलाई)
Jammu and KashmirMartyrs’ Day (13 जुलाई)
SikkimBhanu Jayanti (13 जुलाई)
OdishaRath Yatra (16 जुलाई)
UttarakhandHarela (16 जुलाई)
TripuraKharchi Puja (22 जुलाई)

States where there are no state holidays of any kind.

State NameJuly Holiday List
Andhra Pradesh School  Holidays 2026इन राज्यों में किसी भी तरह का राजकीय अवकाश जुलाई माह में नही है
Bihar School Holidays 2026
Goa School Holidays 2026
Karnataka School Holidays 2026
Kerala School Holidays 2026
Maharashtra School Holidays 2026
Nagaland School Holidays 2026ग्रीष्मकालीन अवकाश – 13 से 27 जुलाई तक
Tamil Nadu School Holidays 2026इन राज्यों में किसी भी तरह का राजकीय अवकाश जुलाई माह में नही है
Telangana School Holidays 2026

School Holidays July 2026 FAQs

क्या राजस्थान में जुलाई में स्कूल में कोई अवकाश है?

रविवार के अलावा राजस्थान की स्कूल में कोई अवकाश नही है.

पश्चिम बंगाल में हाल में ही कोनसा अवकाश की घोषणा हुयी है ?

स्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जन्म तिथि पर 06 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हुयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *